टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण वार्ड क्रमांक 13 में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें दबकर एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त घर में मौजूद परिवार के अन्य छह सदस्यों को मोहल्लेवालों ने मलबे से निकाल लिया, लेकिन तब तक नन्ही बच्ची की मौत हो चुकी थी।

बारिश के चलते पहले से ही उफान पर बह रही कनहर, सिंदूर और गेउर नदियों से हालात पहले ही गंभीर बने हुए थे। ऐसे में लगातार होती मूसलधार बारिश ने लोगों की परेशानियां और भी बढ़ा दी हैं। जिस वक्त हादसा हुआ, प्रमोद रवि (35) अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। पत्नी सुनीता और चार बच्चे – दीपक, राधा, काजल और खुशबू – सभी मलबे में दब गए। राहत कार्य में जुटे स्थानीय लोगों की तत्परता से बाकी सभी को बचा लिया गया। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।