रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कुछ जिलों में 2 दिनों से बारिश भी जारी है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हुई जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिनों से धूप दिखाई नहीं दी, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का कहर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो दक्षिण से भी हवाएं तेज हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह के वक्त कोहरे के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता, वहीं रात के वक्त सर्द हवाएं चल रही हैं।

शनिवार को को प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा था। कोरिया में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। दो दिनों बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।

See also  अब बस्तर की स्थानीय बोलियों में भी कर सकेंगे डिप्लोमा कोर्सेस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।