Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक युवक की हत्या की खबर सामने आ रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा है।

खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और लाठी से बुरी तरह पीटा। पिटाई के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ऐसी खबरें हैं कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्‍यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  IAS BREAKING : 1995 बैच के IAS गौरव द्विवेदी और मनिंदर कौर द्विवेदी को मिला प्रोफार्मा प्रमोशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।