सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर: भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, नवनियुक्त पदाधिकारी सीख रहे संगठन की बारीकियां

रायपुर: भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, नवनियुक्त पदाधिकारी सीख रहे संगठन की बारीकियां
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा की एक बड़ी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना, आगामी रणनीतियों को तय करना और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन कार्य, जिम्मेदारियां और दिशा-निर्देश देना है।

कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 476 मंडलों और 36 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक भी शामिल हुए। बता दें कि कार्यशाला के पूर्व सभी कर्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन