रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंट्री गेट के पास अचानक लावारिस बैग मिला। सूचना के बाद मौके पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। बम डिस्पोसेबल टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला माना थाना इलाके का है। रविवार की देर रात रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बने उबर टैक्सी काउंटर के समीप लावारिस बैग रखा हुआ था।

जिसके बाद मौके पर तुरंत सीआईएसएफ की बम डिस्पोजल टीम बुलाकर एरिया कवर कर के बैग की जांच-पड़ताल की गई। फिलहाल एयरपोर्ट के अन्य परिचालन सामान्य रूप से जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।