बुधवार, 21 अक्तूबर 2026 बुध, 21 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur News: रायपुर जिला अस्पताल में बड़ा फेरबदल, डॉ. संजय होंगे प्रभारी सिविल सर्जन, डॉ. भेनुज को मिली ये जिम्मेदारी

Raipur News: रायपुर जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त […]

Raipur News
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur News: रायपुर जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार अब जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी पदस्थापना के साथ ही अस्पताल के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है।

डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा का भी हुआ तबादला

जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व निभा रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। विभाग ने दोनों चिकित्सा अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को लेकर आदेश जारी किए हैं।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन