शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 शुक्र, 11 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Raipur: फुण्डहर में अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर, आखिर किसकी थी करोड़ों की यह जमीन ?

Bulldozer against illegal encroachment
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Bulldozer against illegal encroachment: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम फुण्डहर में अवैध कब्जे पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। यहां खसरा क्रमांक 54/127 की 0.0352 हेक्टेयर भूमि पर संजय अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल, शंकर नगर निवासी ने कब्जा कर रखा था।

नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन ने पहले ही पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

क्या था मामला ?

राजधानी के ग्राम फुंडहर में जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और कब्जा हटाने की प्रक्रिया की गई।

जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम फुंडहर, पटवारी हल्का नंबर 68, तहसील एवं जिला रायपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 54/127 से संबंधित है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार जमीन के 0.0352 हेक्टेयर हिस्से पर शंकर नगर निवासी संजय अग्रवाल द्वारा अनधिकृत कब्जा किए जाने का मामला था।
इस मामले में न्यायालय की ओर से कब्जा हटाने का आदेश पारित किया गया था। यह जमीन मूलतः यशोदा एसोसिएट एवं पार्टनर योगेश आहूजा की थी, बुलडोजर की कार्रवाई के पश्चात उक्त भूमि को विधिवत रूप इनके सुपुर्द कर दी गई।

See also  अफीम खेती मामले में बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, विनायक ताम्रकार को पार्टी से किया निलंबित…

न्यायलय के आदेश का किया गया पालन

दरअसल इस मामले में अदालती सुनवाई के बाद अवैध कब्जे को हटाकर मूल भूमि स्वामी को सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुपालन में 11 सितंबर को प्रशासनिक और राजस्व अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद संबंधित भूमि से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई से पहले नायब तहसीलदार ज्योति सिंह की ओर से पुलिस को पत्र भेजकर पर्याप्त बल उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। पुलिस बल पहुंचने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी संभावित विवाद की स्थिति को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात रखा गया।

प्रशासन की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जानकारी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई थी। आदेश के मुताबिक कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, पुलिस कमिश्नर, एसडीएम रायपुर और संबंधित जोन आयुक्त सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेजी गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन का फोकस न्यायालय के आदेश का पालन कराने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रहा। मामले से जुड़े आदेश और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर आगे की आवश्यक प्रक्रिया भी नियमानुसार की जाएगी।

See also  श्रम मंत्री ने दी विभाग की उपलब्धियों की जानकारी, कहा- दो साल में 11.40 लाख श्रमिकों का हुआ पंजीयन, 804 करोड़ से अधिक की दी गई सहायता

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. कहां चला बुलडोजर?
ग्राम फुण्डहर खसरा 54/127 रायपुर।

Q2. कितनी जमीन?
0.0352 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा था।

Q3. कब्जा किसने किया था?
संजय अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल, शंकर नगर निवासी।

Q4. कार्रवाई किसके नेतृत्व में?
नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, राजस्व, निगम, पुलिस संयुक्त टीम, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर।

Q5. जमीन किसे सौंपी?
भूमि स्वामी यशोदा एसोसिएट एवं पार्टनर योगेश आहूजा को।