बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

3 घंटे जाम रहा रायपुर-जगदलपुर NH-30, सर्व पिछड़ा वर्ग ने 27% आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

3 घंटे जाम रहा रायपुर-जगदलपुर NH-30, सर्व पिछड़ा वर्ग ने 27% आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने शनिवार को एक बड़ा प्रदर्शन किया है। जिसमें हजारों की भीड़ शामिल हुई। भीड़ ने रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी कर दिया, जिसकी वजह से 3 घंटे तक जाम रहा।

बता दें कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने शनिवार को जिले के चारामा में महासम्मेलन बुलाया था। समाज के लोगों ने यहां के दुकानदारों से अपील भी की थी वह चारामा में शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखें। इसका असर भी देखने को मिला। शनिवार को सुबह के वक्त यहां की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। समाज ने तय किया था कि वह राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। शाम को करीब 5.30 बजे ज्ञापन सौंपने के बाद लोगों का चक्काजाम खत्म हुआ है।

इन मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

  • छत्तीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग के 52% आबादी के आधार पर 27% आरक्षण दिया जाए।
  • छत्तीसगढ़ राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग स्वतंत्र मंत्रालय की स्थापना की जाए।
  • पिछड़ा वर्ग को परंपरागत वनवासी होने के नाते पांचवी अनुसूची में शामिल किया जाए।
  • राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में भारत सरकार के जनसंख्या गणना के आधार पर जिन ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग के बहुलता है, ऐसे ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद पिछड़ा वर्ग का आरक्षित किया जाए।
  • छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज की पढ़ाई हेतु संचालित सभी आश्रम छात्रावास में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए स्वतः 27% आरक्षण और छात्रवृत्ति एक समान दिया जाए।
  • पिछड़ा वर्ग परंपरागत वनवासियों को वन अधिकार मान्यता पत्र जो वर्तमान में लंबित है उसे तत्काल प्रदान किया जाए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन