मंगलवार, 6 अक्तूबर 2026 मंगल, 6 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; जानिए किसे मिला कौन-सा जोन

Raipur Municipal Corporation Transfer: रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है। इसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी […]

Raipur Municipal Corporation officials transfer and new postings
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Raipur Municipal Corporation Transfer: रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 11 अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है। इसमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

कार्यपालन अभियंताओं के जोन बदले

आदेश के अनुसार मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जोन-5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 भेजा गया है। कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से हटाकर जोन-10 में पदस्थ किया गया है। जोन-10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक अभियंताओं को भी नई जिम्मेदारी

जोन-7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन-8 भेजा गया है। जोन-4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं। मुख्यालय के सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन-4 भेजा गया है। वहीं सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

उप अभियंताओं की भी बदली पोस्टिंग

जोन-10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का काम सौंपा गया है। मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन-7 में पदस्थ किया गया है। जोन-8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहु को मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया है। संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन