बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में अफसरों के प्रभार बदले, जोन आयुक्त भी इधर-उधर, रवि राही को अहम विभाग

रायपुर नगर निगम में अफसरों के प्रभार बदले, जोन आयुक्त भी इधर-उधर, रवि राही को अहम विभाग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur News: रायपुर नगर निगम में अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अपर आयुक्तों के विभागीय प्रभार और जोन आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, अपर आयुक्त रवि राही को प्रधानमंत्री आवास योजना, आरडीए, यूपीईएसएस, आईएमएससीटी, आईटी, नगर निवेश शाखा, शिकायत शाखा, 15वें और 16वें वित्त आयोग तथा अर्बन चैलेंज फंड का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें जोन क्रमांक 1, 3 और 8 की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

रुचि शर्मा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

उपायुक्त रुचि शर्मा को प्रभारी अपर आयुक्त बनाया गया है। उन्हें शहरी गरीबी उपशमन, एनयूएलएम, पीएम स्वनिधि, उद्यान एवं संस्कृति, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण और जोन क्रमांक 10 का प्रभार सौंपा गया है।

जोन आयुक्तों की जिम्मेदारियों में बदलाव

नगर निगम के आदेश में कई जोन आयुक्तों के प्रभार भी बदले गए हैं। प्रीति सिंह को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 6, खीरसागर नायक को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3, हितेंद्र यादव को जोन क्रमांक 6 से जोन क्रमांक 9 और राकेश शर्मा को जोन क्रमांक 9 से जोन क्रमांक 5 की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मोनेश्वर शर्मा को जोन क्रमांक 10 से हटाकर मुख्यालय में उपायुक्त के रूप में खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन