बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Raipur spa center Police raid: रायपुर में एक साथ 30 स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंची पुलिस, जानें क्या है मामला

Raipur spa center Police raid: रायपुर में एक साथ 30 स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंची पुलिस, जानें क्या है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur spa center Police raid: रायपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों और नियमों के पालन की जांच को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया। इसके लिए 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में कार्रवाई की गई। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में गठित टीमों ने स्पा सेंटरों की जांच की।

ग्राहकों के रजिस्टर से CCTV तक की जांच

पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर भी खंगाले गए।

जांच के दौरान परिसर की व्यवस्था, लीज या किराये और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य आवश्यक अनुमतियों की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने यह भी जांचा कि कहीं स्पा सेंटरों में कोई प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि तो संचालित नहीं हो रही है।

दो स्पा सेंटरों में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अंबुजा मॉल का ला थाई स्पा सेंटर शामिल है। दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी स्पा सेंटरों की जांच

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार नियमों का उल्लंघन या किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संचालकों, मैनेजरों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन