बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रायपुर रेल मंडल को पहली ई-नीलामी से मिलेगा 53 लाख राजस्व

रायपुर रेल मंडल को पहली ई-नीलामी से मिलेगा 53 लाख राजस्व
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपनी कमाई की निविदाओं के लिए ई-नीलामी शुरू की है ताकि रेलवे की वाणिज्यिक आय गैर किराया राजस्व (एनएफआर) निविदाओं में पारदर्शिता और दक्षता आये। रायपुर रेल मंडल में पहला ई-नीलामी सफलतापूर्वक किया गया।

रायपुर रेल मंडल की गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग अजमेर के कोच पर बाहरी विज्ञापन के लिये 10,69 000 रुपये राजस्व मिलेगा एवं रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर विज्ञापन अनुबंध लाइव बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से ई-नीलामी (E-Auction) पोर्टल के माध्यम से 3 साल की अवधि के लिए 42,50,000 / - रुपये राजस्व इन अनुबंधों से भारतीय रेलवे को लगभग 53 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

भविष्य में रायपुर डिवीजन ने जुलाई 2022 के महीने में 7 और ई-नीलामी निर्धारित की है और आने वाले महीनों में अन्य ई-नीलामी का समय निर्धारित करेगा ताकि पार्सल, विज्ञापन और पार्किंग निविदा विवरण की ई-नीलामी की जानकारी www.ireps.gov में उपलब्ध हो। मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपिन वैष्णव के नेतृत्व में डिवीजन अपनी पहली ई-नीलामी में सफल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन