बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

10 मई तक रायपुर रेलवे स्टेशन बंद, रेलवे विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

10 मई तक रायपुर रेलवे स्टेशन बंद, रेलवे विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : रेल लाइन का कार्य तीव्र गति से जारी हैं लिहाजा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर स्टेशन को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं। रेलवे विभाग की तरफ से जरी आदेश के मुताबिक़ आने वाले 10 मई तक अब रायपुर रेलवे में ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया हैं। रायपुर रेलवे ने 0771-2252-500 नंबर जारी करते हुए कहा हैं की इस नंबर पर कॉल कर आधिकारिक जानकारी हासिल की जा सकती हैं।

रेलवे ने बताया हैं की आने वाले 10 मई तक रायपुर के बजाये उरकुरा स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया जाएगा। इससे पहले जारी सूचना में बताया गया था की रेलवे ने 20 लोकल, पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। इसी तरह 65 से अधिक स्पेशल और एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 25 से अधिक ट्रेनें विलम्ब से रवाना होगी। दरअसल रायपुर यार्ड की आधुनिकीकरण का कार्य 4 मई से शुरू होगा लिहाजा आने वाले 10 मई तक ट्रेनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन