बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Raipur RTO ACB Trap: रायपुर RTO में ACB का छापा: फाइनेंस गाड़ी के नाम ट्रांसफर के लिए मांग रहा था घूस, रंगे हाथों धराया

Raipur RTO ACB Trap: रायपुर RTO में ACB का छापा: फाइनेंस गाड़ी के नाम ट्रांसफर के लिए मांग रहा था घूस, रंगे हाथों धराया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज शुक्रवार 10 अप्रैल को राजधानी रायपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ (RTO) कार्यालय के एक बाबू को 14 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से आरटीओ दफ्तर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

नाम ट्रांसफर के बदले मांग रहा था मोटी रकम


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि वह चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर पैसे का सौदा कर रहा था।

बिछाया गया जाल और रंगे हाथों पकड़ाया आरोपी


शिकायतकर्ता की सूचना मिलने के बाद एसीबी (ACB) की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी शोभा राम देवांगन ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 14 हजार रुपये पकड़े, पहले से तैयार टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और उसके हाथ रंगवाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

एसीबी की टीम फिलहाल आरोपी बाबू से पूछताछ कर रही है। इस मामले में विभाग के अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा सकती है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Rajnisen
लेखक / पत्रकार:

Rajnisen

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकार रिपोर्टर

स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन