गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 गुरु, 29 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

रायपुर वालों, कल छत पर जरूर जाइए! इस समय आसमान में दिखेंगे वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर

Indian Air Force Sarang helicopter team flying over Raipur during Chhattisgarh Rajyotsav 2026
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
खास बातें (Key Highlights)
  • Sarang Helicopter Team Raipur Air Show Time: रायपुर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर के समय आसमान में रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा।
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम शहर के ऊपर से उड़ान भरेगी।
  • इससे पहले कल दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आएंगे।
  • शहरवासी अपने घरों की छतों से भी इस खास नजारे को देख सकेंगे।

Sarang Helicopter Team Raipur Air Show Time: रायपुर में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दोपहर के समय आसमान में रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम शहर के ऊपर से उड़ान भरेगी।

इससे पहले कल दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आएंगे। शहरवासी अपने घरों की छतों से भी इस खास नजारे को देख सकेंगे। दरअसल टीम सारंग कल राज्योत्सव पर प्रदर्शन से पहले रिहर्सल करने जा रही है।

स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से लैस है सारंग टीम

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने सटीक समन्वय, शानदार उड़ान कौशल और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। टीम स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित है। इसके प्रदर्शन में वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता की झलक देखने को मिलती है।

2 नवंबर को नवा रायपुर में होगा एयर शो

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में टीम के हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी। राज्योत्सव से पहले होने वाली इस उड़ान के दौरान रायपुरवासियों को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों को करीब से आसमान में उड़ते देखने का अवसर मिलेगा। शहर में दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच आसमान पर नजर रखने वाले लोग इस नजारे को देख सकेंगे।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन