Raipur: रायपुर में स्पा सेंटरों की चेकिंग के बाद अंबुजा मॉल का ला थाई स्पा सहित दो सेंटर सील, जानिए क्या मिला
Raipur: रायपुर में स्पा सेंटरों की चेकिंग के बाद अंबुजा मॉल का ला थाई स्पा सहित दो सेंटर सील, जानिए क्या मिला

Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चेकिंग अभियान के बाद पंडरी थाना क्षेत्र में संचालित दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। जांच के दौरान दोनों सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। इसके अलावा लाइसेंस में निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन नहीं किए जाने की भी बात सामने आई है।

इन दो स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने उषा प्राइड, मोवा स्थित रिफ्लेक्शन स्पा और अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा को सील किया है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सेंटरों के दस्तावेज, लाइसेंस और वहां संचालित गतिविधियों की पड़ताल की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद दोनों स्पा सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की गई।

एक दिन पहले चला था बड़ा चेकिंग अभियान

इससे एक दिन पहले रायपुर पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की जांच के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया था। पुलिस की कई टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों में पहुंचकर लाइसेंस, दस्तावेज और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की थी।

See also  साइलेंट किलर है आपके घर के पास लगा ये सफेद फूलों वाला पेड़? विधानसभा में सुनील सोनी ने खोल दी पोल!

पुलिस की कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप

स्पा सेंटरों पर लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बाद संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।