Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे 9 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला
घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।



