रायपुर। जनता कांग्रेस (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पूर्ववर्ती रमन सरकार और वर्तमान की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि बीजेपी और तत्कालीन रमन सरकार ने प्रदेश को लूटकर डकैत की भूमिका अदा की और अब कांग्रेस और भूपेश सरकार केवल डाकिया की भूमिका निभा रहे है। क्या छत्तीसगढ़ सीएमओ का पद डकैत और डाकिया तक ही सीमित रहेगा?

उन्होंने आगे कहा कि हमने पांच बड़े मुद्दों का जमकर विरोध किया। लेकिन इस मामले में किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई। अमित जोगी ने कहा कि पोलावरम बांध निर्माण, नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेश, नंदराज पर्वत में लोहा खदान खोलने, कनहर बांध निर्माण, इंद्रावती-महानदी जल बंटवारा के विरोध में छत्तीसगढ़ सीएमओ, भूपेश बघेल और पीएमओ को पत्र लिखकर हमने एक क्रांतिकारी काम किया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी पांचों मामलों पर आंध्रप्रदेश सीएम, एनएमडीसी, यूपी सरकार और सीएमओ ओडिशा के विरुद्ध अनुबंध तोड़ने के आधार पर ठोस कानूनी कार्रवाई करने का रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार के लिए खुला है। मगर बीजेपी के दबाव में रमन सिंह और कांग्रेस के दबाव में भूपेश बघेल ने कोई कदम नहीं उठाया। किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।