रायपुर। पूर्व राज्यपाल व भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बैश ने सक्रिय राजनीति से अलग रहने के संकेत दिये हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटाये जाने के बाद से अटकलें लग रही थी, कि रमेश बैस फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रिक्त होने के बाद रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अब खुद रमेश बैस ने संकेत दिये हैं कि वो सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। रमेश बैस ने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, निश्चिंत रहिये।

हालांकि बैस ने बातों में यह भी कहा कि दिल्ली से जो निर्देश मिलेगा, उसका वो पालन करेंगे। महाराष्ट्र से लौटने के बाद से ही रमेश बैस के सक्रिय राजनीति में लौटने की बातें कही जा रही थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बैस को जब अन्य किसी राज्य का राज्यपाल नहीं बनाया गया था, तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा था कि उन्हें रायपुर दक्षिण से अपनी किस्मत आजमाना चाहिये।

See also  मॉब लिंचिंग विधेयक : राज्यपाल रमेश बैस ने लौटाई फाइल, कहा-'भीड़' शब्द को सही से परिभाषित करे सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।