रायपुर। प्रदेश में 58 लाख बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड देने के बाद अब कांग्रेस सरकार जल्दी ही 7 lac एपीएल यानि एबव पावर्टी लाइन के लोगों भी राशन कार्ड देगी।

तो वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राशन कार्ड देने खुद कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव जाएंगे। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर गरीब को 35 किलोग्राम चावल देने की घोषणा की थी।

आचार संहिता हटते ही एक् शन में आई सरकार:

लोकसभा चुनाव के बाद अब राज्य सरकार ने अपनी एक और घोषणा को मंजूरी दे दी है। सरकार यूनिवर्सल पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम) के तहत हर परिवार को कम से कम 35 किलो चावल देगी।

वहीं एपीएल (एबव पावर्टी लाइन) के भी राशन कार्ड बनेंगे। जिससे वे भी राशन की दुकानों से 10 रुपए प्रति किलो की दर से 35 किलो तक चावल खरीद सकेंगे। इसके लिए जल्द ही एपीएल परिवारों के राशन कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे।

See also  Vishnudev Sai Cabinet Meeting: साय कैबिनेट बैठक में स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क निर्माण को लेकर लिए गए बड़े निर्णय, यहां देखें डिटेल्स

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।