रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती से जुड़ी अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और सरकार की छवि ख़राब करने का मामला दर्ज कर मांगेलाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां ऐसी कार्रवाई की गई।

अब इस पूरे मामले पर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लोकतंत्र के आधार पर सरकार बनी है वही लोकतंत्र अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार देता है। बिजली कटौती अगर सरकार नहीं कर रही तो क्यों डरती है। मैं आरोप लगाता हूं कि बिजली कटौती हो रही है। इसमें कौन सा राजद्रोह हो गया। बता दे कि राजनांदगांव जिले के मुसरा डोंगरगढ़ के रहने वाले मांगेलाल अग्रवाल के खिलाफ यह कार्रवाई बिजली कंपनी की शिकायत पर की गई।

वायरल वीडियो में मांगेलाल अग्रवाल कह रहे हैं, एक इन्वर्टर कंपनी के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की सेटिंग हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को पैसा दिया गया है। करार के मुताबिक घंटे- 2 घंटे में 10 से 15 मिनट के लिए लाईट कटौती होती रहेगी, तो इन्वर्टर बिक्री बढ़ेगी। बिजली कंपनी का कहना है कि वे वीडियो में विद्वेश फैलाने वाले वाली बात कर रहे थे। वीडियो जब्त कर लिया गया है।

See also  पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ करेंगे बैठक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।