बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

रिज़र्व बैंक ने लगाया छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक पर 25 लाख का जुर्माना

रिज़र्व बैंक ने लगाया छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक पर 25 लाख का जुर्माना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक पर केवाईसी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 25 लाख का जुर्माना लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार अपेक्स बैंक पर ये जुर्माना वर्ष 2020-21 के एक प्रकरण के कारण लगाया गया है। फिलहाल विभाग में जुर्माने से हड़कंप मच गया है और जुर्माने के बाद अपेक्स बैंक ने इस मामले की जानकारियां मंगवाई है।

आरबीआई द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वित्तीय स्थिति के संबंध में नाबार्ड द्वारा 31 मार्च 2020 को बैंक का वैधानिक निरीक्षण किया गया था। जाँच में पता चला कि बैंक ग्राहकों की जोखिम वर्गीकरण की आवधिक समीक्षा की प्रणाली स्थापित करने में विफल रहा है। जिसपर आरबीआई द्वारा सुनवाई के लिए बैंक को नोटिस भेजा गया। सुनवाई में आरोप सिद्ध होने के बाद बैंक पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन