बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन चुनाव की समीक्षा जारी, नियुक्तियों में शिकायत को लेकर मंथन

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन चुनाव की समीक्षा जारी, नियुक्तियों में शिकायत को लेकर मंथन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा संगठन चुनाव की समीक्षा जारी है। बैठक में संगठन चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर चर्चा हो रही है। प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने बताया कि जिला अध्यक्षों के लिए तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा और इनकी नियुक्ति पर जातिगत समीकरण और महिलाओं का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर हुई शिकायतों पर चर्चा हुई और फिलहाल 50 मंडलों की नियुक्ति अलग-अलग वजहों से रोक दी गई।

वहीं, अब तक 497 में 421 मंडलों में चुनाव करवाया जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 36 जिलों से जो नाम आएंगे, उनमें से तीन नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सभी जाति का समावेश होगा और महिलाओं को भी जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद हैं।

बैठक में शामिल होने राजधानी पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मंडल चुनाव में विवाद की स्थिति पर कहा कि कई पार्टियों में एक ही परिवार के लोग नेतृत्व करते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी सभी को अपनी अपेक्षाएं व्यक्त करने का मौका देती है और संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से खड़ा करती है। वहीं, बीजेपी के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बनने के लिए तत्पर है।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन