0 भ्रष्ट 25 पर कार्रवाई, फहरिस्त में हैं 34 और इनके साथी लगा रहे चूना

0 विभाग पुरे प्रदेश के डीडीए लगाए हैं 18 करोड़ से ज़्यादा का पलीता

रायपुर। विशेष संवादाता/ टीआरपी न्यूज़
आखिरकार टीआरपी न्यूज़ के खुलासे के बाद कृषि विभाग और शासन के ख़ज़ाने को लम्बे समय से चूना लगा रहे अफसरों पर कार्रवाई तेज़ हो गई है। देर से ही सहीं पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में ऐसे 25 कृषि अधिकारीयों पर कार्रवाई किये जाने का खुलासा किया है। बताया है कि कृषि विभाग में भ्रष्टाचार, और अन्य प्रकरणों में अब तक 25 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन अफसरों की वेतन वृद्धि रोकी गई है। यह जानकारी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने एक सवाल के जवाब में दी है। बता दें की तीन साल पहले सी-वुड-जेल के नाम से कृषि विभाग में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारीयों और उनके मातहतों के सम्बन्ध में नामजद जानकारी का राजफाश टीआरपी न्यूज़ के प्रबंध संपादक उचित शर्मा ने किया था। वैसे तो विभाग के घोटालेबाज़ अधिकारीयों की फेहरिस्त 25 नहीं बलकि 34 हैं अगर इन 34 के मातहत को मिलाया जाये तो तक़रीबन 60 अफसर-कर्मियों पर कार्रवाई होनी तय है।

See also  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव टालने पर विपक्ष का विधानसभा में हंगामा, किया वाकआउट, मनाने पहुंते वित्त मंत्री चौधरी व अजय चंद्राकर

जानकारी के मुताबिक सदन में उठे इन भ्रष्ट कृषि अधिकारीयों के पद और कारगुज़ारियों की जानकारी विपक्षी सदस्य ने सदन में पूछा है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब में बताया है कि कृषि विभाग के कार्यपालन यंत्री, और अन्य उच्च पदों के अफसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू, एसीबी और अन्य मामलों की जांच चल रही है। में कब से जांच चल रही है। कृषि विभाग के चार अफसरों के खिलाफ ईओडब्ल्यू, दस पर लोक आयोग, और 12 के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। टीआरपी की जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले सभी भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत की गई थी, शिकायत पर संयुक्त संचालक विनोद कुमार वर्मा निलंबित हुए थे। साथ ही तत्कालीन संचालक एम एस केरकेटटा को भी नोटिस दिया गया था। उचित शर्मा का कहना है कि अगर जांच इमानदारी से होती है तो 34 अधिकारी ही नहीं उनसे जुड़े 60 से ज्यादा अधिकारी दोषी पाये जाएंगे।जांच के घेरे में 34 कृषि अधिकारी हैं, इनमें उपसंचालक कृषि से लेकर संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

See also  Action taken against CEO: पीएम से अधूरे मकानों की दिलवाई थी चाबी, हटाई गईं जनपद सीईओ

तय वक्त पर जांच और कार्रवाई नहीं

बताते हैं कि करप्शन के आरोपी दो अफसर रिटायर हो चुके हैं। जबकि कृषि मंत्री के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग का निर्देश हैं कि एक वर्ष की समय सीमा के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सवाल के जवाब में बताया कि अब तक 25 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, और उनकी वेतन वृद्धि रोकी गई है।

18 करोड़ के भ्रष्टाचार, 34 की जांच की गई थी शुरू

कृषि विभाग के 34 भ्रष्ट अधिकारियों (corrupt officer) के खिलाफ जांच (Investigation) करने के राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये है। सरकार ने विशेष सचिव मुकेश बंसल (Special Secretary) को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। 34 भ्रष्ट अधिकारियों पर कृषि उपकरण और खाद बीज खरीदी (Seed Purchase) में 18 करोड़ (18 Crore) से ज्यादा का भ्रष्टाचार का आरोप है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देश के बाद मामले की जांच में तेजी आई है। जबकि डेढ़ साल से मामले की जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। और अधिकारी अपने पद में बने रहने के साथ ही प्रमोशन का लाभ ले चुके है। उम्मीद है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट के बाद बकाया पर भी कार्रवाई होगी।

See also  MLA & Minister Missing From Saja Burning Area - साजा विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे नदारद, BJP हावी

ऐसा देते थे भ्रष्टाचार को अंजाम

पूरा मामला भंडार क्रय नियम के उल्लंघन का है जिसमें 18 करोड़ के कृषि विभाग में कृषि उपकरण और खाद बीज खरीदी हुई थी जिसमें अधिकारियों ने प्रदेश के लगभग सभी 27 जिलों (27 District) में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया था. और इस पूरे मामले को भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन संचालक एमएस केरकेट्टा (MS Kerketta) ने दबाने का काम किया था लेकिन नई सरकार बनने के बाद मामले की जांच के आदेश दिये गये। अगर इमानदारी से आगे भी जांच होगी तो अन्य भ्रष्ट अफसर और उनके सहयोगी बेनकाब किये जा सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।