बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक ही दिन में मिले 7 नए मरीज

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक ही दिन में मिले 7 नए मरीज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : पुरे देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब छत्तीसगढ़ में भी इसका खतरा बढ़ने लगा है। प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में कोरोना से एक महिला कि मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गयी है। वहीं टेस्टिंग बढ़ने के निर्देश भी दिए गए है। वहीं एक ही दिन में कोरोना के 7 नए मामले सामने आने के बाद नए वेरिएंट H3N2 का खतरा बढ़ गया है। स्वाथ्य विभाग के अनुसार कल प्रदेश में 7 नए कोरोना मरीज मिले। जहां 4 मरीज राजधानी रायपुर में मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने नवरात्र पर्व पर लोगों को भीड़-भाड़ से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।

H3N2 का बढ़ा खतरा, जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा सेंपल

देश में कोरोना के नए वेरिएंट H3N2 के एक्टिव होने की आशंका है। ऐसे में CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में मिल रहे नए मरीजों के सैंपल की जांच के लिए रायपुर लैब भेजा जाएगा। ताकि, यह पता लग सके कि मरीजों में नए वेरिएंट है या नहीं। फिलहाल जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें पुराने सिम्टम्स का ही पता चला है। इसके साथ ही जितने भी मरीज मिले हैं, उनके संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए ट्रेवल हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन