बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Road Accident : चुनावी ड्यूटी में जा रहे CRPF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 11 जवान हुए घायल

CRPF
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

बस्तर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क दुर्घटना खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कोंडागांव जिले से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये सभी जवान चुनावी ड्यूटी में कोंडागांव जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हुए हैं। ये सभी जवान 188 बटालियन के हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे. रतेंगा अंधा मोड़ पर एम्बुलेंस रोड से नीचे उतरने से पलट गई। हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिलकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर