गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

चरोदा बाइपास के पास सड़क हादसा, 3 लोगोें की मौत, 1 घायल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के चरोदा बाइपास के पास आज भोर 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने दोपहिया को ठोकर मार दी। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं वाहन लेकर चालक फरार हो गया। ये जानकारी एसआई भानुप्रताप यादव ने दी।

कैसे हुआ हादसा:

एसआई भानुप्रताप ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग कपरसदा से चरोदा की ओर जा रहे थे। इसी बीच चरोदा बाइपास के पास पहुंचते-पहुंचते एक अज्ञात वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 घायल थे।

इनमें से एक की मौत अंबेडकर अस्पताल जाते-जाते हो गई। तो वहीं एक मात्र युवती का इलाज अंबेडकर अस्पताल में हो रहा है। उसकी भी हाल गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा करवा कर उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन