बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में हुआ रोपवे हादसा, मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे वन विकास निगम के अध्यक्ष समेत 6 लोग हुए घायल

डोंगरगढ़ में हुआ रोपवे हादसा, मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे वन विकास निगम के अध्यक्ष समेत 6 लोग हुए घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन कर लौटते समय भाजपा नेताओं के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। रोपवे से नीचे उतरते वक्त तकनीकी गड़बड़ी के चलते रोपवे का केबल अचानक अलग हो गया, जिससे केबिन सीधे नीचे गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व गृहमंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा समेत 6 लोग घायल हो गए।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय रोपवे में रामसेवक पैकरा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भिलाई के वरिष्ठ भाजपा नेता दया सिंह, बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल छह लोग सवार थे।

हादसे में भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं और उनके हाथ की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। रामसेवक पैकरा को भी चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं दया सिंह को भी गंभीर चोटें आने के कारण राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन