रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी में शुक्रवार रात बवाल की खबर सामने आई। भाजपा नेता और नगर पंचायत के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा की पुलिस के साथ झड़प के बाद सैकड़ों भाजपाई थाने के बाहर जमा होकर हंगामा करने लगे। विवाद के बाद एसपी बलौदाबाजार ने पलारी थाना प्रभारी और दो आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पार्टी के दौरान बढ़ा विवाद, पुलिस से झड़प

पलारी पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता वर्मा अपनी गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर दोस्तों के साथ तेज संगीत पर पार्टी कर रहे थे। जब थाना प्रभारी के निर्देश पर दो आरक्षक उन्हें समझाने पहुंचे तो झड़प हो गई, जिसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

थाने के बाहर भाजपाइयों का जमावड़ा

मारपीट की खबर मिलते ही जिला भाजपाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित सैकड़ों भाजपाइ थाने के बाहर जमा हो गए। वे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और एफआईआर की मांग करते रहे। एसपी द्वारा तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के आदेश जारी होने के बाद हंगामा शांत हुआ। जांच के लिए डीएसपी राजेश अवस्थी को अधिकारी नियुक्त किया गया है।

See also  मुंबई से लौटे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहेंगे

मेडिकल जांच और पुलिस बल तैनात

भाजपा नेता वर्मा ने मारपीट की शिकायत लिखित में दी है, वहीं जिन आरक्षकों से झड़प हुई, उनकी मेडिकल जांच भी करवाई गई। एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष मेन रोड पर शराब पार्टी कर रहे थे, जिसे रोकने पर यह विवाद हुआ। मामले की जांच डीएसपी राजेश श्रीवास्तव कर रहे हैं, और दोषियों पर कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।