रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव अब प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. राज्य सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है. बता दें कि कांग्रेस सरकार ने महापौर चुनाव के नियमों में बदलाव किए थे.

अब भाजपा सरकार ने फिर नगर पालिका अधिनियम में बदलाव कर दिया है. अब मेयर चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे. यह फैसला पिछली कैबिनेट की बैठक में लिया गया था. फैसले में बाद अब सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है.

2018 में कांग्रेस की सरकार आई और भूपेश बघेल सीएम बने तो उन्होंने नियम में संशोधन किया था. भूपेश कार्यकाल से पहले जनता ही पार्षदों के साथ मेयर को चुनती थी, लेकिन नियम में संशोधन करके तत्कालीन सीएम ने पार्षद को महापौर चुनने का हक दे दिया था. कांग्रेस सरकार में किए गए नियम संशोधन का बीजेपी नेताओं ने विरोध किया था. अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस नियम को बदल दिया गया है. अब फिर जनता महापौर का चुनाव करेगी.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।