बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा…

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और अमेरिका पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से युद्धविराम की घोषणा पहली बार हुआ है. दो पक्षीय मामले में पंचायती क्यों? सिर्फ आश्वासन के भरोसे निर्णय सही नहीं है, इससे क्या देश का व्यापार बढ़ेगा?

पायलट ने कहा, भारत 140 करोड़ की आबादी वाला देश है। डॉलर या दबाव के लिए राष्ट्रीय हित से समझौता स्वीकार नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च पद से कश्मीर पर स्पष्ट संदेश जरूरी है। कश्मीर मुद्दा नहीं, राष्ट्रीय सम्मान का विषय है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद को एक सुर में बोलना चाहिए। आतंकवाद ने कांग्रेस से इंदिरा और राजीव गांधी को छीना, कांग्रेस पार्टी लगातार आतंकवादी से संघर्ष करती आई है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी है, लेकिन कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनने देंगे।

जांजगीर में संविधान बचाओ रैली से पहले सचिन पायलट ने कहा, केंद्र सरकार अब दो बैसाखियों के सहारे है। 2024 में 400 पार का सपना 240 पर आकर अटक गए। न जनादेश स्पष्ट, न सरकार स्थिर, केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक उपयोग हो रहा है। संवैधानिक संस्थाएं दबाव में है, इसके चलते लोकतंत्र खतरे में है। कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ रैली चला रही है। केंद्र सरकार ने जो माहौल देश में बनाया है उसके विरोध में हमारी पार्टी अपने विचार को लेकर लोगों के बीच जाएगी। पायलट ने कहा, जनता को जगाना अब जरूरी है। कांग्रेस को मजबूत कर विपक्ष को एकजुट करेंगे।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन