मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अब से कुछ देर में सैफई रवाना हो गए हैं। बता दें कि CM बघेल कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म कर देर रात ही रायपुर लौट आए थे। सीएम के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जाएंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को आधिकारिक रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर कवर्धा रवाना होने से पहले ही मुख्यमंत्री बघेल ने शोक जताया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुलायम सिंह एक ऐसे नेता थे जो जमीन से जुड़े थे। आम जनता से जुड़कर वे राजनीति करते थे और कड़े फैसले लेने में कभी पीछे नहीं हटे।

See also  प्रियंका गांधी के एक कॉल पर CM भूपेश बघेल ने एक टैंकर ऑक्सीजन लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए किया रवाना

ऐसे राजनेता के जाने से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की ओर से उन्हें श्रद्धांजली दी। बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को इटावा के सैफई के नुमाइश ग्राउंड में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ 3 बजे किया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंचने वाले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।