Father and family protest outside Bhothiya Tehsil office for birth certificates
सक्ती में बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठा पिता।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलने से परेशान एक पिता परिवार के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। मामला भोथिया तहसील कार्यालय का है, जहां आमापाली गांव निवासी संतोष पटेल ने प्रशासन पर समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया है। संतोष का कहना है कि उनके दोनों बच्चों के जन्म पंजीयन और प्रमाण पत्र के लिए करीब तीन साल पहले आवेदन किया गया था, लेकिन अब तक दस्तावेज जारी नहीं हुए हैं।

तीन साल से जन्म प्रमाण पत्र का इंतजार

संतोष पटेल के मुताबिक, उन्होंने अपने दो बच्चों गुड़विंदन पटेल और दुर्गा पटेल के जन्म पंजीयन और प्रमाण पत्र के लिए ग्राम पंचायत आमापाली में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया था। गुड़विंदन पटेल की जन्म तिथि 12 अक्टूबर 2021 और दुर्गा पटेल की जन्म तिथि 15 नवंबर 2022 है। आवेदन किए जाने के बावजूद दोनों बच्चों का जन्म पंजीयन और जन्म प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हुआ है।

कलेक्टर जनदर्शन में भी की थी शिकायत

संतोष पटेल का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत की थी। प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बावजूद जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर संतोष ने अब परिवार के साथ भोथिया तहसील कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से बच्चों के जरूरी काम प्रभावित

संतोष के अनुसार, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से उनके आधार कार्ड बनवाने, स्कूल में प्रवेश और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। लगातार तीन साल तक इंतजार और शिकायत के बाद भी समाधान नहीं होने से परिवार परेशान है। अब संतोष पटेल ने प्रशासन से दोनों बच्चों का जन्म पंजीयन और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।