गौरेला। बीजेपी की नेत्री समीरा पैकरा ने जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ 420 के मामले में गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा नेत्री समीरा पैकरा का कहना है कि पुलिस अगर जल्द अमित जोगी की गिरफ्तारी नहीं करती तो वह थाने में धरने पर बैठे जाएंगी। इस मामले में पुलिस जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

क्या है मामला

दरअसल पूरा मामला 3 फरवरी 2019 का है। जब भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने गौरेला थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज किया था। समीरा पैकरा के अनुसार अमित जोगी ने 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन भरने के दौरान झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। इस पत्र में उन्होंने अपना जन्म स्थान 1978 सारा बतलाया था। जबकि अमित का जन्म 1977 है उसमें उन्होंने डलास टेक्सास अमेरिका में होने की बात कही थी। इस मामले में समीरा की शिकायत पर गोरेला पुलिस ने अमित जोगी के खिलाफ 3 फरवरी 2019 को धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। फिलाहल यह मामला पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

See also  काम के बदले ब्रांडेड शराब की मांग, नप गए नायब तहसीलदार...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।