बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

संघ प्रमुख पहुँचे मदकू द्वीप, कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन, कांग्रेस ने प्रवास पर कसा तंज

संघ प्रमुख पहुँचे मदकू द्वीप, कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन, कांग्रेस ने प्रवास पर कसा तंज
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज वे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप पहुँच गए हैं यहाँ वे एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहाँ से वे संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि संघ प्रमुख ने गुरूवार को ही संघ के प्रांतीय कार्यातय में संघ की आगामी योजनाओं को लेकर प्रदेश भर से आए संघ के प्रचारकों और संघ के पर्मुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी।

घोष के कार्यक्रम का करेंगे निरीक्षण

संघ प्रमुख मदकू द्वीप में आयोजित संघ की घोष (बैंड) शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहाँ रायपुर और बिलासपुर के 100 से अधिक स्वयंसेवक घोष का वादन करेंगे जिसका निरीक्षण संघ प्रमुख भागवत करेंगे। इसी समापन कार्यक्रम में घोष वादन के नीरीक्षण के पश्चात संघ प्रमुख मार्गदर्शन देंगे। संघ प्रमुख को सुनने पूरे प्रदेश से हज़ारों की संख्या में स्वयंसेवकों के मदकू द्वीप पहुँचने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया है। कार्यक्रम में BJP के कई बड़े नेता भी पहुँचने वाले हैं। अब तक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक रजनीश सिंह जैसे बड़े भाजपा के नेता मदकू पहुँच चुके हैं।

कांग्रेस ने संघ प्रमुख के छग प्रवास पर कसा तंज

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया भी इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं। उन्होंने कहा की यह दौरा संघ प्रमुख का राजनैतिक दौरा है। अब प्रदेस में भाजपा की जमीनी पकड़ ढीली पड़ गई है, जिसके कारण उन्हें संघ का सहारा लेना पड़ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन