छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले में प्रशासनिक दक्षता और राजस्व कार्यों के बेहतर संपादन के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने एक बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले में पदस्थ 12 राजस्व निरीक्षकों (RI) का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता एवं छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत लोकहित में जारी किया गया है।

राजस्व विभाग सीधे तौर पर जमीन-जायदाद और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ा होता है। इस फेरबदल से अम्बिकापुर, उदयपुर, मैनपाट और लखनपुर जैसे क्षेत्रों में राजस्व कार्यों में तेजी आने और लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण की उम्मीद है।

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी? (तबादला सूची)

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है:

अधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
अखिलेश कुमार सिंहरा.नि.मं. अम्बिकापुर-1रा.नि.मं. राजापुर (मैनपाट)
राजनन्दन राजवाड़ेरा.नि.मं. अजिरमारा.नि.मं. लटोरी (लखनपुर)
राजेन्द्र रामरा.नि.मं. गगोली (धौरपुर)रा.नि.मं. अम्बिकापुर-1
धर्मेन्द्र कुमार धर दुबेरा.नि.मं. (केदमा) उदयपुरतहसील उदयपुर
अफताब अहमदरा.नि.मं. कुन्नी (लखनपुर)रा.नि.मं. सीतापुर
धर्मजीत मिंजरा.नि.मं. लटोरी (लखनपुर)राजस्व निरीक्षक वर्कलोड
पुनी राम पैकरारा.नि.मं. सीतापुरराजस्व निरीक्षक नजूल
प्रेमशंकर रामरा.नि.मं. राजापुरराजस्व निरीक्षक वर्कलोड
सुरेन्द्र कुमार कुजुरराजस्व निरीक्षक डायवर्सनरा.नि.मं. कुन्नी (लखनपुर)
हूल सिंहराजस्व निरीक्षक डायवर्सनरा.नि.मं. (केदमा) उदयपुर
राहूल सिंहराजस्व निरीक्षक डायवर्सनरा.नि.मं. गगोली (धौरपुर)
कीर्ति सिंहकार्यालय भू-अभिलेख शाखाराजस्व निरीक्षक नजूल

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

कलेक्टर अजीत वसंत ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उन्होंने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें, ताकि जिले के राजस्व कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।