रायपुर। कोरोना लॉकडाउन में फंसे जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए युवा सेवा संगठन द्वारा सार्थक टीएमटी सरिया के सहयोग से 2 हजार जरूरतमंद लोगों की भोजन की व्यवस्था की गई है।

 

सार्थक टीएमटी सरिया के चैयरमेन विजय गर्ग ने कहा कि ये सेवा आगे भी जारी रहेगी। गर्ग ने आपदा के इस दौर में मुख्यमंत्री के पहल की  सराहना करते हुए कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए ग्रुप अपनी सामाजिक दायित्वों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

 

इन पैकेट का वितरण उन लोगों के बीच किया जाएगा जो इन दिनों कोरोना लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। जानकारी दी है कि तैयार भोजन के पैकेट उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं साथ ही इसे तैयार करने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  छत्तीसगढ़ में CBI की जांच की सीमाएं तय, राज्य सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।