बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Bastar Band : सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर बंद का किया आह्वान, चैंबर ने दिया समर्थन

Bastar Band : सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर बंद का किया आह्वान, चैंबर ने दिया समर्थन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बस्तर/कांकेर। कांकेर जिले के सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की संदिग्ध मौत के बाद समाज में रोष है। वहीं बस्तर में आज सर्व आदिवासी समाज ने बंद का ऐलान किया है। आदिवासी समाज के इस बंद का बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों में आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फर्जी वन पट्टा बनाने के आरोप में कांकेर पुलिस ने उन्हें 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। लेकिन 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया।

परिजनों का आरोप है कि, बिना किसी सूचना के जीवन ठाकुर को रायपुर जेल ले जाया गया, जहां 2 दिन बाद उनकी मौत हो गई। रायपुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार सुबह 8 बजे दम तोड़ दिया। 6 दिसंबर को उनके गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन