BhanuPratappur By Election: तस्वीर होने लगी साफ,चुनावी रेस में सबसे आगे निकली सावित्री मंडावी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। 16वें राउंड की गिनती और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का दबदबा कायम है।

सावित्री मंडावी 56371 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम आ गए हैं उन्हें 37067 मत मिले हैं। सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम तीसरे नंबर पर आ गए हैं उन्हें 21867 वोट मिले हैं। 14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग हो रही है। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

मनोज मंडावी के काम पर मुहर

भानुप्रतापुर उपुचनाव के शुरुआती नतीजों पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष कर रही है। इधर कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल नजर आने लगा है। कांग्रेस अब विजय जुलूस निकालने की तैयारी कर रही है।

See also  पूर्व राजस्व मंत्री का बालको प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोल, कहा - फ्लाई ऐश डाइक के लिए शासन से 5 एकड़ जमीन ली और 30 एकड़ पर कर लिया कब्ज़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।