छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को एस.डी.जी. के क्रियान्वयन के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘ पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में सतत विकास लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग को गवर्नेस के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्कोच आर्डर ऑफ मेरिट‘ (SKOCH ORDER OF MERIT) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वर्चुअल समारोह में आज राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।

राज्य योजना आयोग को यह पुरस्कार सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर डॉ. के. सुब्रमणियम, सदस्य राज्य योजना आयोग तथा डॉ. नीतू गौरडिया, संयुक्त संचालक, राज्य योजना आयोग भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार एवं सम्मान का महत्त्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह पूरा कार्य कोरोना काल की विषम परिस्थियों के बीच छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया। इस अवधि में जब सारे शासकीय कार्य अपने न्यूनतम संसाधनों के साथ कार्य कर रहे थे, तब राज्य योजना आयोग द्वारा अत्यंत प्रभावी रूप सीमित संसाधनों के साथ राज्य स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के मॉनिटरिंग हेतु एस.डी.जी, स्टेट इंडिकेटर फ्रेमवर्क, एस.डी.जी. बेसलाइन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट एवं जिला स्तर पर मोनिटरिंग हेतु एस.डी.जी. डिस्ट्रिक्ट इंडीकेटर्स फ्रेमवर्क तैयार किया गया, इसकी सराहना नीति आयोग, नई दिल्ली एवं यूनिसेफ द्वारा भी की गई है।

See also  रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा 18 सितम्बर से

SKOCH अवार्ड एक स्वतंत्र संगठन द्वारा प्रदत्त देश का प्रमुख सम्मान हैं, जो ऐसे व्यक्ति, परियोजनाओं और संस्थानों की पहचान करता है जो भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। डिजिटल, वित्तीय, गवनेंस और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में सर्वाेत्तम प्रयासों को शामिल किया जाता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।