बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

एसईसीएल ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक का सबसे ज्यादा ओवर बर्डन रिमूव किया

एसईसीएल ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक का सबसे ज्यादा ओवर बर्डन रिमूव किया
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (ओबीआर) का नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने इस महीने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर का काम पूरा किया, जो अगस्त महीने में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

कंपनी को अगस्त के लिए 21.17 मिलियन क्यूबिक मीटर का लक्ष्य मिला था, जिसके मुकाबले एसईसीएल ने 115.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। पिछले साल अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 13.62 मिलियन क्यूबिक मीटर था, यानी इस बार 84.82 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

किसे कहा जाता है ओवर बर्डन..?

बता दें कि कोयला उद्योग में कोयला निकालने से पहले मिट्टी, चट्टान और अन्य परतों को हटाना पड़ता है, जिसे "ओवर बर्डन" कहा जाता है। इसे हटाने की प्रक्रिया ओबीआर कहलाती है और यह भविष्य की कोयला उत्पादन क्षमता तय करने का अहम पैमाना है।

एसईसीएल ने अपने बड़े प्रोजेक्ट्स में ब्लास्ट-फ्री रिपर टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया है, जिससे ओबीआर का काम ज्यादा सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल हो रहा है।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एसईसीएल को 360 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर का लक्ष्य सौंपा गया है, जिसकी दिशा में कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन