रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यह स्टेडियम बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

जानकारी मिल रही है कि यह छत्तीसगढ़ में BCCI का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। इसके लिए अब प्रशासन बिलासपुर में 20 एकड़ जमीन की तलाश कर रहा है। स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी क्रिकेट संघ को मिली है।

आखिर क्यों पड़ी दूसरे स्टेडियम की जरूरत

दरअसल, रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम को राज्य सरकार ने बनवाया है। जिसके कारण इसके प्रबंधन में राज्य के कई विभागों का दखल रहता है। इसके संचालन व मेंटेनेंस में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर में बनने वाला क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह से बीसीसीआई की ओर से संचालित होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।