बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

नई रेल लाइन परियोजना को लेकर SECR ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा- जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाए रोक...

नई रेल लाइन परियोजना को लेकर SECR ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा- जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाए रोक...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा खरसिया से नया रायपुर होते हुए परमालकसा (दुर्ग-राजनांदगांव के बीच) तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद अब जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर कलेक्टर को पत्र जारी कर रेलवे लाइन के संभावित रूट में आने वाले गावों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की अनुरोध किया है।

SECR के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि जिन गांवों की जमीनें अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं, वहां बिना वैध अनुमति के भूमि लेन-देन और प्लॉटिंग की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। इससे न केवल परियोजना को नुकसान हो सकता है, बल्कि ग्रामीणों को भी भविष्य में कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अनाधिकृत खरीद-बिक्री से परियोजना को खतरा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल लाइन की जानकारी लीक होने के बाद दलाल और व्यक्ति प्रभावित गांवों में अवैध तरीके से ज़मीन की खरीद-बिक्री करने लग जाते हैं। इसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक परियोजना के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

रेलवे ने इस संबंध में जिला प्रशासन को आगाह करते हुए संबंधित गावों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का निवेदन किया हैं।

देखें रेलवे प्रबंधन द्वारा कलेक्टर को प्रेषित पत्र

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन