बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों का इनामी नक्सल चीफ बसवराजू मारा गया, इस पर थी देश में संगठन के संचालन की जिम्मेदारी

अबूझमाड़ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों का इनामी नक्सल चीफ बसवराजू मारा गया, इस पर थी देश में संगठन के संचालन की जिम्मेदारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। दरअसल अबूझमाड़ में जारी एंटी-नक्सल अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया है।

इसका मतलब ऐसे समझते हैं। जिस तरह अलक़ायदा का चीफ ओसामा बिन लादेन था, अमेरिका ने उसे पाकिस्तान के एटबाबाद शहर में छुपे होने के दौरान रात में एक बड़ा गुप्त आपरेशन चलाकर मारा था। श्रीलंका एलटीटीई यानि लिट्टे जिस संगठन ने दशकों तक श्रीलंका में सेना के खिलाफ विद्रोह किया, उस संगठन का चीफ था प्रभाकरण। उसे वहां की सेना ने एक विशेष अभियान चलाकर मारा था। ठीक इसी तरह भारत देश में नक्सलियों का चीफ बसवराजू था।

बशव राजू पर ही देशभर में नक्सल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी थी। तो कहा जा सकता है कि, अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट सुरक्षाबलों ने बुधवार की इस मुठभेड़ के जरिए पहुंचाई है। नक्सल संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ढेर कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए हैं, इनमें कई अन्य (CC) सेंट्रल कमेटी के मेम्बर्स के भी मारे जाने की खबर है। वहीं इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस बल का 1 सहयोगी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन