बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर राज्य सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

बता दे कि, 4 जुलाई से नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में डीआरजी बीजापुर-दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 और सीआरपीएफ की यंग प्लाटून शामिल थी। ऑपरेशन के दौरान कई बार मुठभेड़ हुई। इसी बीच तलाशी में एक वर्दीधारी नक्सली का शव मिला, जिसकी पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में की गई। मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है।

हिडमा का करीबी और स्नाइपर था कन्ना

पुलिस के मुताबिक, कन्ना माओवादी नेता माड़वी हिडमा का करीबी और संगठन में स्नाइपर की भूमिका में था। वह कई हमलों में शामिल रहा है, जिनमें टेकलगुड़ियम और धरमारम कैंप पर हुए नक्सली हमले शामिल हैं।

See also  राजस्थान के कोटा से छात्रों को लेकर रायपुर पहुंची 3 बसें , प्रयास एकेडमी सड्डू और गुढयारी के प्रयास सेंटर में रखा गया है बच्चों को

बरामद सामान
303 रायफल – 1 नग, 5 जिंदा कारतूस
AK-47 की मैगजीन और 59 राउंड
नक्सली वर्दी – 1 जोड़ी
डेटोनेटर, वायर, सेफ्टी फ्यूज
पिट्ठू बैग, रेडियो, नक्सली साहित्य

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।