Brijmohan Agarwal

विशेष संवादाता

रायपुर। शराबबंदी के लिए जनता से शराब न पीने का वचन मांग रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पलटू मुख्यमंत्री हमने आज तक नहीं देखा है जो साफ साफ अपने वादे से मुकर जाए। यही भूपेश बघेल कांग्रेस के अध्यक्ष थे जब उन्होंने जन घोषणापत्र में कहा कि हमारी सरकार आ जाएगी तो हम शराबबंदी करेंगे। बृजमोहन ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अवैध कमाई करने के लिए, अपनी जेब भरने के लिए आज लोगों के साथ भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस सरकार विश्वासघात कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ की सभी महिलाओं ने कांग्रेस को इसलिए वोट किया था क्योंकि भूपेश बघेल ने शराबबंदी का वादा किया था। अब जनता से ही शराब न पीने की कसम लेना तो छत्तीसगढ़ की जनता के साथ में विशेष रुप से महिला मतदाताओं के साथ विश्वासघात है। इसका बदला 2023 के चुनाव में जनता लेगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से जनता की जान जोखिम में डालना जैसी बाते मुख्यमंत्री का करना बेहद दुखद है। शराबबंदी का वादा तो जनता से पूछ कर किया नहीं था। क्या तब उनको परिस्थितियां नहीं मालूम थी ?

See also  कोरोना की रफ्तार रोकने राजधानी में जारी हुई नई गाइडलाइन, जानें किस पर है प्रतिबंध और किसे मिली छूट

उन्होंने कहा बिना शराब जिनकी जान जोखिम में आ जाएगी उनको परमिट जारी करिए। डॉक्टर किसी मरीज का इलाज करते है तो दवा लिखते है यहा भी वो लिख सकते है यह व्यक्ति नशे का आदि है,इसे शराब नहीं मिलेगी तो जीवन चला जाएगा इसलिए इन्हे शराब उपलब्ध करवाई जाए। बृजमोहन ने कहा की शराब से सरकार व सरकार से जुड़े लोग हजारों करोड़ की अवैध कमाई कर रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना किया वादा छोड़कर जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। वैसे भी ईडी के छापों से कांग्रेसियों की शराब से अवैध कमाई उजागर हो रही है

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।