बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

शाहरुख खान धमकी मामला अपडेट : पूछताछ में आरोपी फैजान ने किया खुलासा, आर्यन खान की भी निकाली थी हिस्ट्री

शाहरुख खान धमकी मामला अपडेट : पूछताछ में आरोपी फैजान ने किया खुलासा, आर्यन खान की भी निकाली थी हिस्ट्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी फैजान खान से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि फैजान ने न केवल शाहरुख खान, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान और उनके सुरक्षाकर्मियों की गतिविधियों पर भी करीबी नजर रखी थी।

ऑनलाइन जुटाई विस्तृत जानकारी

आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से शाहरुख खान और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा कीं। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी से यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वो क्यों शाहरुख खान के संबंध में जानकारी जुटाना चाहता था, तो वो किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी वजह से यह पूरा मामला अभी पेचीदा बना हुआ है। आरोपी पूछताछ के दौरान कुछ सवालों के तो जवाब बड़ी ही आसानी से दे रहा है। लेकिन, कुछ सवालों के जवाब देने से बच रहा है। आरोपी की मनोवैज्ञानिक स्थिति को भी समझने की कोशिश की जा रही है, ताकि किसी सार्थक नतीजे पर पहुंचा जा सके।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, फैजान ने जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल धमकी भरी कॉल करने के लिए किया, वह 30 अक्टूबर को खरीदा गया था। हालांकि, आरोपी ने दो नवंबर को पुलिस में फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद, जिस सिम कार्ड से धमकी दी गई, वह सक्रिय था। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जानबूझकर फोन छिपा रखा है और पूछताछ में बार-बार अलग-अलग कहानियां गढ़कर जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है और वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

बता दें कि 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन को एक कॉल आया था, जिसमें शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई और 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की थी। बांद्रा पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर फैजान खान को ढूंढ निकाला था। पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। गिरफ्तारी से पहले फैजान खान ने दावा किया था कि उसका फोन चोरी हो गया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी वकील फैजान खान को 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन