बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

Film Shooting in Chhattisgarh : कवर्धा में एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरु, अन्य शहरों में भी होगा फिल्मांकन

Film Shooting in Chhattisgarh : कवर्धा में एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरु, अन्य शहरों में भी होगा फिल्मांकन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा : तिग्मांशु धूलिया की "द ग्रेट इंडियन मर्डर" के बाद प्रदेश में अब एक और वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही है। इस सीरीज की शूटिंग के लिए कवर्धा में सेट लगाया गया है। सीरीज में छत्तीसगढ़ में शूट हुए हिस्से को जहानाबाद के रुप में दिखाया जाएगा। इस वेब सीरीज का निर्देशन मशहूर फिल्म मेकर सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। इस सीरीज में कलाकार के तौर पर रजत कपूर और रित्विक भौमिक नजर आने वाले हैं। रजत कपूर अपने सीरियस रोल और मंझी हुई अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, फिल्म दृश्यम में वो तब्बू के पति का किरदार निभा चुके हैं। वहीं रित्विक इससे पहले बंदिश बैंडिट्स में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुके हैं।

Image
कवर्धा में शूट के दौरान एक्टर रजत कपूर

जहानाबाद के रूप में नजर आएगा कवर्धा

कवर्धा के कई अलग-अलग जगहों पर जहानाबाद को फिल्माया जा रहा है। इस सीरीज की शूटिंग के लिए 50 से ज्यादा सदस्यों की टीम यहाँ पहुँची हुई है। इस सीरीज के निर्माता "स्टूडियो नेक्स्ट प्रोडक्शन हाउस" हैं। इसी प्रोडक्शन हाउस के द्वारा टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति, सुपर स्टार सिंगर, और बहुचर्चित वेब सीरीज "स्कैम 1992" भी बनाई गई है।

Image
कवर्धा में शूट के दौरान एक्टर रित्विक भौमिक

प्रदेश के अन्य शहरों में भी होगी शूटिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल कवर्धा में शूट हो रही वेब सीरीज के कुछ सीन राजनांदगांव, कांकेर, और रायपुर में भी फिल्माए जा सकते हैं। वर्तमान शूटिंग शेड्युल लगभग 30 दिन का है जिसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही शूटिंग की जाएगी। यह वेब सीरीज बिहार के जहानाबाद शहर के प्लॉट पर आधारित होगी। इस वेब सीरीज की कहानी राजीव बरनवाल ने लिखी है और इसे 'SONY LIV' पर प्रसारित किया जाएगा।

इस वेब सीरीज के पटकथा लेखक और निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं। वे इससे पहले भी 'जाने भी दो यारो', 'इस रात की सुबह नहीं', 'धारावी', 'हज़ारों ख्वाइशें ऐसी', 'चमेली' और 'खोया खोया चांद जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Image
छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी सलाहकार, गौरव द्विवेदी द्वारा साझा की गई सेट की तस्वीर

4 फरवरी को रीलीज हो रही है छत्तीसगढ़ में शूट हुई पहली वेब सीरीज

छत्तीगढ़ में शूट हुई पहली वेब सीरीज "द ग्रेट इंडियन मर्डर" 4 फरवरी से OTT प्लेटफॉर्म Disney +Hotstar में प्रसारित की जाएगी। यह एक मर्डर मिस्ट्री कहानी है। इस सीरीज में आशुतोश राणा, प्रतीक गाँधी और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है साथ ही इसे बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज के कई हिस्सों की शूटिंग छत्तीसगढ़ के विधानसभा सहित रायपुर के मेग्नेटो मॉल, डीडी ऑडिटोरियम में की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन