रायपुर। (Incident) रिंग रोड नं 3 में शराब लेकर सिलतरा जा रहे ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आगे जा रही कार को पीछे से ठोकर मारी ​दी, इस हादसे में नवभारत रायपुर के पूर्व संपादक श्याम वेताल घायल हो गए। हादसे के दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। वे परिवार के साथ खरीदारी करने बाजार जाने के लिए निकले थे, तभी ये हादसा हुआ।

गनीमत है कि दुर्घटना के वक्त पीछे से आ रहे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने उन्हें देख ​लिया और रुक कर दोनों को अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी.10 डी 7893 के चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कार को भारी नुकसान हुआ है। घायलों को निकट के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  रेलवे के किचन में लगेंगे CCTV कैमरे, ट्रेनों में परोसा जाएगा बढ़िया खाना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।