स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने के संकेत दिए हैं। शनिवार को मंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें कम हो सकती है। इस सिलसिले में जल्द ही विभाग प्रस्ताव तैयार कर सीएम को भेजेगा। विभाग के प्रस्ताव पर फैसला सीएम को लेना है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज खैरागढ़ जाने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ से सटे राज्यों में पेट्रोल-डीजल की दरों की लोग तुलना करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में भी विभाग पेट्रोल-डीजल पर से वैट की दरों को कम करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही इस सिलसिले में सीएम को प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।

See also  "आदिवासियों की सच में चिंता है तो अपना मंत्रीपद त्याग कर मैदान में आये सिंहदेव" बोले बृजमोहन अग्रवाल

केंद्र सरकार ने अपनी आय में कमी नहीं की है। बल्कि राज्यों की आय को प्रभावित की है। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर सेस लेती है। लेकिन राज्यों को इसका हिस्सा नहीं मिलता है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश और यूपी ने भी वैट की दरों में कमी की है। इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की दरे छत्तीसगढ़ से कम हो गई है। इसी तरह का दबाव यहां भी पड़ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।